info@farmvic.com +91-86995-84110
Products

Animal Flakes

हरे व सूखे चारे के साथ दुधारू पशुओं को मुख्य रूप से खल/ खली खिलाना भारतीय पशु खाद्य परंपरा का हिस्सा है. लेकिन डेयरी वैज्ञानिक खल/ खली को पूर्ण व संतुलित पशु आहार नहीं मानते हैं अतः भारतीय पशु खाद्य परंपरा व डेयरी वैज्ञानिकों के दृष्टिकोण का समन्वय करते हुए फार्मविक नें पशु फ्लेक्स नाम से एक ऐसा संतुलित व समर्थ पशु आहार विकसित किया है जिसे मुख्य कृषि उत्पादों जैसे कि विभिन्न प्रकार के अनाज व तैलीय बीज, उपयोगी कृषि उप उत्पादों, क्षेत्र आधारित खनिज तत्व तथा विटामिन तथा अन्य सम्पूरकों का प्रयोग कर बनाया गया है. इसके अतिरिक्त पशु फ्लेक्स में कुछ ऐसे तत्वों (एडिटिव्ज) का समावेश किया गया है जो कि पशु को खिलाये जाने वाले सूखे तथा हरे चारे के शारीरिक उपयोग में मददगार होते है और पशुओं को प्रतिकूल मौसम जैसे अत्यधिक गर्मी आदि से बचाते है.

पशु फ्लेक्स की पोषकता अतुलनीय है जिसकी पोषकता बाज़ार में मिलने वाली अन्य खलों/ खलियों, पशु चिप्स तथा पशु आहारों से कहीं अधिकहै. पशु फ्लेक्सको पशुओं को खिलाने से तात्कालिकऔर दीर्घकालिक प्रभाव, सकारात्मक रूप से दुधारू पशुओं में देखे गए हैं. किसी भी पशु को पहली बार में दिए जा रहे पशु फ्लेक्स का प्रभाव 2 से 3 सप्ताह में देखा जा सकता है.

पशु फ्लेक्स की पोषकता सम्बन्धी विशिष्टताएं:

01
परंपरागत खलें, तेल उद्योग का उप-उत्पाद होती हैं जिनका वैकल्पिक उपयोग पशु आहार के साथ-2 खाद (मेन्योर) के रूप में भी होता है. कहने का आशय यह है कि खलें पशु की जरूरतों को ध्यान में रख कर नहीं विकसित की जातीं और इनके दाम, उनकी बाज़ार में आवक तथा मांग पर निर्भर होते हैं जब कि पशु फ्लेक्स एक ऐसा मुख्य उत्पाद है जिसे कि पशु की जरूरतों तथा पशु पालकों के आर्थिक लाभ हेतु वैज्ञानिक फार्मूले के आधार पर विकसित किया गया है
02
परंपरागत खलों से अधिक तेल : जहाँ परंपरागत खलों में केवल एक ही प्रकार का तेल मिलता है वहीँ पशु फ्लेक्स में कई प्रकार के तेल के मुख्य स्रोत अर्थात तैलीय बीज इस्तेमाल किये गए हैं जिससे कि पशु को विभिन्न तेलों का मिश्रण प्राप्त होता है जो कि पशु स्वास्थ्य, उनके प्रजनन तथा उत्पादन पर अतिरिक्त रूप से अच्छा प्रभाव डालता है.
03
परंपरागत खलों की तुलना में संतुलित प्रोटीन (Crude Protein): जहाँ परंपरागत खलों से केवल एक ही प्रकार की प्रोटीन मिलती है वहीँ पशु फ्लेक्स में कई प्रकार के प्रोटीन के स्रोत इस्तेमाल किये गए हैं जिससे कि पशु को प्रोटीन का ऐसा मिश्रण प्राप्त होता है जिसमें कि ‘अनिवार्य एमिनो अम्ल (Essential Amino Acids)’ संतुलित तथा जरुरी मात्रा में होते हैं जो कि पशु स्वास्थ्य, उनके प्रजनन तथा दूध उत्पादन पर अतिरिक्त रूप से अच्छा प्रभाव डालता है.
04
परंपरागत खलों की तुलना में उच्च पचनीय तत्व (Total Digestible Nutrients, TDN): पशु फ्लेक्स में लगभग 75 प्रतिशत पचनीय तत्व पाए जाते हैं अर्थात पशु को 1 किग्रा पशु फ्लेक्स खिलाने पर इसकी 750 ग्राम (तीन चौथाई हिस्सा अर्थात 75 प्रतिशत) मात्रा का शरीर में उपयोग होता है.
05
पशु फ्लेक्स में अधिक तेल व् कुल पचनीय तत्व तथा संतुलित प्रोटीन के स्तर इसे ऊर्जा के मामले में परंपरागत खलों की तुलना अत्यधिक ऊर्जावान बनाते हैं जिसका प्रभाव दुधारू पशुओं में अधिक दुग्ध उत्पादन तथा उस दूध में फैट, एसएनएफ की समुचित मात्रा, पर देखा जा सकता है.
06
गर्मिओं में पशुओं को गर्मी के कारण तनाव (हीट स्ट्रेस) से बचाने हेतु ‘ पशु फ्लेक्स’ में कुछ विशिष्ट खाद्य अवयव मिलाये गए हैं.
07
जरूरी खनिजों उचित स्तर
08
बाज़ार में मिलने वाली खलों की तुलना में नियंत्रित फाइबर (रेशा): उदाहरणनार्थ कपासिया/ काकड़ा खल में लगभग एक चौथाई (25%) हिस्सा फाइबर (रेशे) का होता है, जबकि पशु फ्लेक्स में 15 प्रतिशत से भी कम फाइबर (रेशा) पाया जाता है.
09
पशु फ्लेक्स, सिंथेटिक तथा पशु अखाद्य पदार्थों से मुक्त है.
10
पशु फ्लेक्स द्वारा प्राप्त विभिन्न पोषक तत्वों के पशु शरीर में बेहतर इस्तेमाल के लिए इसमें जरुरी खाद्य अवयवों का इस्तेमाल किया गया है.
11
पशुओं की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित अर्थात पशुओं के इकोसिस्टम को ध्यान में रख कर पशु फ्लेक्स का उत्पादन किया जाता है.

पशु फ्लेक्स के लाभ:

तात्कालिक लाभ:

01
कम खर्च पर संतुलित पोषण (खर्च में कमी)
02
अधिक दुग्ध उत्पादन
03
गुणवत्ता युक्त दूध (फैट और एसएनएफ का समुचित स्तर)

दीर्घकालिक लाभ

01
उत्तम पशु स्वास्थ्य
02
बेहतर प्रजनन: दुधारू पशु में समय पर ताव (हीट) और सफल गर्भधारण
03
पशु के दुग्धकाल (बच्चा देने/ ब्याने के बाद दूध देने की अवधि) की आदर्श अवधि प्राप्ति में सहायक.